रामगढ़, जनवरी 4 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू रेलवे फाटक के निकट बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के साइट पर गोलीबारी होने के बाद दूसरा दिन रविवार को दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। किंतु कुछ मजदूर डरे सहमे काम किया। गोलीबारी से निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज साइट पर दहशत के कारण कुछ मजदूर काम पर वापस लौटे हैं। साथ ही साइट पर पुलिस की गस्ती दिन भर होते रही। इस बीच निगरानी कर रहे एक दो पुलिस नजर आए। किंतु पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि साइट पर काम हो रहा है। जबकि गोलीबारी के बाद पतरातू पुलिस घटना को लेकर छानबीन कर रही है। साथ ही पुलिस पूछताछ के लिए कई लोगों को थाना ले आई। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि इस वारदात का अनुसंधान किया जा रहा है। शीघ्र ही अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस पहुंचेगी और अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। बताया कि पुलिस साइट पर मौजूद सीसीटीवी...