बदायूं, जून 16 -- कुंवरगांव, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी मामले में थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गोलीबारी में प्रधान सहित दो लोग घायल हुए थे। गांव खासपुर में ग्राम प्रधान सगीर अहमद और नन्हे के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों गुटों में टकराव हो गया। इनके बीच गांव के बाहर खेतों पर जमकर मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों गुटों ने असलहों से एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें प्रधान सगीर अहमद और दूसरे पक्ष से नन्हे का बेटा तफसीर गोली लगने से घायल हुए थे। पुलिस ने इन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। मामले में दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.