बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना की पुलिस ने नालंदा कॉलोनी-रेहटपर मोहल्ले से गोलीबारी के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि 16 नवंबर को मोहल्ले में गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने चंदन कुमार के पुत्र अमन कुमार उर्फ महाकाल को गुप्त सूचना पर धर दबोचा। उससे पूछताछ करने के बाद शनिवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...