लातेहार, अगस्त 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़गड़वा स्थित क्रशर प्लांट और ईंट भट्ठा में बीते चार अप्रैल की देर रात लेवी,उगाही और दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी की घटना पीएलएफआई के उग्रवादियों द्वारा अंजाम दिया गया था। उक्त कांड मे एक आरोपी विकास राम, पिता शंकर राम, (चान्हो, चोरिया) को चंदवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 74/25 के आरोपी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी विकास कई दिनों से फरार चल रहा था। चंदवा पुलिस ने इसे इसके घर चान्हों से गिरफ्तार किया है। छापामारी अभियान में पुअनि अजीत कुमार समेत पुलिस के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.