मुंगेर, फरवरी 14 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। वासुदेवपुर थाना की पुलिस ने गब्बर मंडल को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार चल रहे वारंटी रवि मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वारंट के आधार पर की गई। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि, रवि मंडल पर गब्बर मंडल को गोली मारकर घायल करने का गंभीर आरोप है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर बसगढ़ा स्थित उसके मकान पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारा भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.