मेरठ, जनवरी 8 -- सरधना। बीते दिनों मोहल्ला लालकुआं में एक मकान पर हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस उसके बचाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सेटिंग का खेल चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने एक पत्र एसएसपी को सौंपकर फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बता दें, कि लाल कुआं निवासी अजीम पुत्र मोबीन की एक युवक से इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट के कमेंट को लेकर विवाद हो गया था। अजीम ने उस कमेंट को डिलीट कर दिया था। बावजदू इसके दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे फोन कर धमकाया और उसके घर के बाहर आकर फायरिंग कर दी। अजीम की तरफ से थाने में तीन नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़कर जेल भेजा था। जबकि दो नामजद आरोपियों ने...