लखीमपुरखीरी, जून 21 -- शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव पतरासी में गुरुवार की सुबह नाली के विवाद में हुई फायरिंग में दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उनके पास से घटना में प्रयोग की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हुई है। शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव पतरासी में रोड बन रही है। रोड के किनारे नाली निर्माण को लेकर दो गुट भिड़ गए। इनके बीच पुरानी रंजिश भी थी। विवाद बढ़ा तो प्रज्ञानंद वर्मा ने अपने भाई संदीप वर्मा की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली आरोपी ने अपनी छत से चलाई। जिसके छर्रे पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरवंश लाल वर्मा के 23 वर्षीय पोते मोहित वर्मा को लगे। छर्रे लगने से वह जख्मी हो गया। सूचना पाकर शारदा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाया गया। अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। घायल के परिजनों ने प्रज्ञानंद वर्मा और संदीप वर्मा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.