पूर्णिया, जनवरी 20 -- रूपौली, एक संवाददाता।मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलिया बहियार में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना बीते रविवार को हुई थी। सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहन छानबीन की। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से छह खोखा भी बरामद किया जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है। इस मामले में बलिया सफीक मुखिया टोला निवासी पीड़ित अब्दुल वहाब ने थाना में लिखित आवेदन देकर छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। पीड़ित ने बताया कि बलिया बहियार स्थित जमीन उनके पिता के नाम से है, जिसे उन्होंने बटाई पर दे रखा है। 18 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे उनका पुत्र गुफरान गाजी, भतिजा अब्दुल रकीव एवं परिवार के अन्य बच्चे क्रिकेट मैच देखने जा रहे थे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.