मधेपुरा, मार्च 8 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। गोली लगने से जख्मी व्यक्ति द्वारा अपने बहनोई पर लाइसेंसी हथिया से गोली मारने के आरोपों का पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। हालांकि पुलिस द्वारा चिकित्सक से पूछताछ के बाद गोली मारने की घटना संदिग्ध मानी जा रही है। जख्मी व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। मालूम हो कि गोशाला चौक वार्ड चार निवासी मकेश्वर यादव के पुत्र मनोज कुमार ने अपने बहनोई भाजपा नेता विजय कुमार विमल के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कराया गया है। आरोप लगाया गया है कि विजय कुमार विमल ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोली मार कर उसे जख्मी कर दिया है। पुलिस को दिए बयान में मनोज में बताया है कि बुधवार की रात सिंहेश्वर से मधेपुरा आने के दौरान डॉ. बी. राणा के क्लिनिक के पास से एक स्कॉर्पियो उसके पीछे लग गयी। कृषि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.