कटिहार, फरवरी 13 -- कटिहार, एक संवाददाता नगर थाना क्षेत्र में बीते 24 जनवरी की रात हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में कुख्यात बदमाश छोटू मंडल उर्फ अमन (38) को देशी पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नया टोला, नगर थाना क्षेत्र का निवासी है और पूर्व में भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है। एएसपी सह एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया था कि वादी ने पुलिस को बताया था कि 24 जनवरी को रात करीब 10:05 बजे वादी राजेश कुमार साह प्रसादी भोजन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुशेश्वर मंदिर के पास उन्हें घेरकर छोटू मंडल ने पूर्व के विवाद को लेकर दो तीन राउंड फायरिंग कर दी थी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया था। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.