समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- पूसा। पूसा थाना पुलिस ने गोली कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बिष्णुपुर बथुआ गांव निवासी महेन्द्र सिंह का पुत्र चंदन सिंह है। आरोपित पर एक अन्य आरोपित के साथ मिलकर बीते 17 मार्च को फायरिंग करने का आरोप है। मामले में कांड संख्या 30/25 दर्ज की गई थी। गिरफ्तार आरोपित को अग्रेतर कारवाई के लिए कोर्ट भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...