हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 23 -- बिहार के हाजीपुर में बिदुपुर बाजार से मंझौली की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित दुलारपुर बागीचे में शनिवार की शाम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है। दोनों को पुलिस टीम लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंची, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों के पीएमसीएच रेफर करने की तैयारी चल रही थी। दोनों घायल अपराधियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव निवासी सुनील राय के 23 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार उर्फ फूदेना एवं बिदुपुर थाना क्षेत्र गोपाल चकनई गांव निवासी ज्वाला राय के 20 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार के रूप में हुई। इनमें एक अपराधी हाजीपुर के चिकनौटा निवासी विशाल कुमार उर्फ फुदेना के एनआरआई हत्याकांड में शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.