सासाराम, जनवरी 10 -- करगहर, एक संवाददाता। स्थानीय जगजीवन राम स्टेडियम में शुक्रवार को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने बाइक रेसिंग कर आधा दर्जन चक्र हवा में गोलियां चलाई। स्टेडियम में खेलों का अभ्यास कर रहे खिलाड़ी व बुजुर्ग गोलियों की तड़तड़ाहट से भयभीत होकर घरों की ओर लौटने लगे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने दहशत पैदा करने के लिए हवा में गोलियां चलाई। इस घटना से समीप के रिहायशी इलाकों में दहशत का माहौल कायम हो गया। कई खिलाड़ियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विगत सप्ताह किक्रेट खेल के दौरान कुछ खिलाड़ियों से उनका विवाद हो गया था। जिसे लेकर उन्होंने औकात दिखाने की धमकी दी थी। इस मामले को लेकर वे मैदान में पहुंचे और दहशत पैदा करने के लिए बाइक रेसिंग कर पिस्टल लहराते हुए हवा में गोलियां चलाई और तेज ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.