गोरखपुर, जनवरी 20 -- गोरखपुर। एसएसपी राजकरन नय्यर ने मंगलवार को गोला और कैंपियरगंज थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती की है। कैंपियरगंज थाने में तैनात रहे निरीक्षक राकेश रोशन सिंह को गोला थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, साइबर थाने में तैनात निरीक्षक जितेंद्र सिंह को कैंपियरगंज थाने की कमान सौंपी गई है। कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर एसएसपी ने सोमवार को गोला थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह फेरबदल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.