रामगढ़, फरवरी 13 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला मेन रोड स्थित पोद्दार भंडार के समीप सड़क किनारे खड़ी मोपेड बाइक की चोरी हो गई। गोला डभातु निवासी बिनोद साव अपनी मोपेड नंबर जेएच 24 जी 3067 को पोद्दार भंडार के बाहर खड़ी कर सामान खरीदने दुकान के अंदर चला गया। लगभग आधे घंटे के बाद वह सामान खरीदकर वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। यह घटना दोपहर एक बजे दिन की बताई जा रही है। उन्होंने आसपास में मोपेड की काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो मोपेड ले जाते चोर का चेहरा सीसीटीवी कैद हुआ है। दुकान मालिक ने फुटेज निकालकर पीड़ित को सौंप दिया है। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गश्ती दल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं ...