रामगढ़, जनवरी 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी व सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने शुक्रवार को गोला प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के हुल्लू व सरलाखूर्द गांव के बीच पारटांड़ में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यहां के बरसाती नाला में बनने वाला इस पुल दर्जन भर गांव के ग्रामीणों को रहत मिलेगी। इस पुल के बन जाने से लोगों को बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से मुक्ति मिल जायेगी। संवेदक ने बताया कि पुल का निर्माण डीएमएफटी मद से लगभग 50 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि पुल बन जाने से सरला खूर्द से हुल्लू की दूरी महज एक किलोमीटर की हो जाएगी। यहां पुल नहीं होने से लोगों को पांच से सात किलोमीटर की दूरी तय करना था। यहां पुल बन जाने से ग्रामीणों को काफी सहुलियत होगी। विधायक ने कहा कि पुल निर्माण का उद्देश्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.