रामगढ़, नवम्बर 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जुआ खेलते 13 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि एक मुखबिर से उन्हें गुप्त सूचना मिली कि शहर के रजवार टोला में वृहत पैमाने पर जुआ खेल हो रहा है। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ प्रमेश्वर कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रजवार टोला निवासी संजय रजवार के निर्माणाधीन मकान में छापामारी की गई। 13 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से खुला हुआ तास का पत्ती 2 सेट, 12 बंडल तास, एरिस्टो लिखा हुआ 3 खाली डब्बा और एक लाख पन्द्रह हजार पांच सौ दस रुपया नगद जब्त किया गया है। इस म...