रामगढ़, अक्टूबर 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के रकुवा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को जंगली हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया। मुआवजा राशि का वितरण मुखिया पिंकी देवी ने पीड़ित ग्रामीणों के बीच किया। उन्होंने शंकर महतो व प्रमीला देवी को 10-10 हजार रुपए का चेक राशि प्रदान किया। मुखिया ने बताया कि पिछले दिनों जंगली हाथियों ने दोनों के घरों को क्षतिग्रस्त करते हुए अनाज और अन्य सामग्री को बर्बाद कर दिया था। मुखिया ने पीड़ितों को मुआवजा राशि देते हुए उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि वैसे पीड़ित ग्रामीण जिनके घर व फसल को जंगली हाथियों ने बर्बाद किया गया था, वैसे ग्रामीणों को मुआवजा दिया गया है। मौके पर पूर्व मुखिया सुरेश रजक, वनकर्मी समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.