रामगढ़, दिसम्बर 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे किसानों की फसलें बेतहासा बर्बाद हो रही है। हाथियों के प्रतिदिन उत्पात मचाने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 35 हाथियों का झुंड जंगलों से बाहर निकल कर रिहायशी इलाकों पहुंच कर हर रोज उत्पात मचा रहा है और किसानों की आलू, धान व अन्य फसलों को हाथियों का झुंड बर्बाद कर रहा है। जिससे किसान अपनी फसल को लेकर काफी चिंतित हैं। किसान अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं, लेकिन हाथियों के झुंड के आगे किसान बेबस नजर आ रहे हैं। हाथियों का झुंड सबसे अधिक आलू व धान की फसल को बर्बाद कर रहा है। बीती रात हाथियों ने रकुवा व लिपीया गांव में जमकर उत्पात मचाते हुए अम1 महतो, नितीश कुमार, नेहरु महतो, अजीत महतो, फुटेश्वर...