रामगढ़, जनवरी 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों का झुंड हर रोज किसी न किसी गांव में सब्जी की फसलों को खाकर और रौंदकर कर बर्बाद कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से बंदा पंचायत के मिडियाजारा गांव में तीस हाथियों के तांडव बदस्तूर जारी है। जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात हाथियों के झुंड ने मिडियाजारा गांव निवासी जोधन मांझी और सोमय मांझी पिता स्व लाटेराम मांझी दोनों भाइयों के खेत में लगे तैयार आलू फसल को खाने के साथ रौंदकर पुरी तरह से बर्बाद कर दिया। हाथियों ने सिंचाई के लिए कुआं में लगे सोलर पैनल को पुरी तरह नष्ट कर दिया। हाथियों के लगातार उत्पात से गांव के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दिन भर हा...