रामगढ़, दिसम्बर 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला में क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात फिर से शुरु हो गया है। विभिन्न क्षेत्र में दर्जन भर हाथी अलग अलग झुंड में घूम रहे हैं। बीती रात हाथियों ने जांगी गांव की केसिया देवी के मकान को ढहा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रात में महिला परिवार के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान हाथियों का झुंड आ धमके और एस्बेस्टस शीट के मकान को तोड़ दिया। हाथियों की आहट सुनकर एक कमरे में छिपकर परिवार ने अपनी जान बचाई। हाथियों ने घर में रखा अनाज भी खा गए। हाथियों का झुंड काफी देर तक आसपास ही घूमता रहा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की हाथी भगाओ दल ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। इसके बाद ग्रामीण ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड पिछले तीन दिनों से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है। जिसके कारण ग्...