रामगढ़, जनवरी 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेटुलकलां हिंदी के बच्चों ने शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरुक किया। जिसमें मुखिया जाकिर अख्तर, जलसहिया, उपमुखिया, शिक्षक व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मो इकबाल अंसारी व सीआरपी देव कुमार महतो शामिल थे। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने व बाल विवाह पर पूर्ण रोक लगाने को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। जुलूस में शामिल बच्चों ने विभिन्न गली मोहल्लों का भ्रमण कर ग्रामीणों व अभिभावकों को जागरूक किया। मौके पर प्रिंसीपल योगेंद्र राम, नंदलाल महतो, बिरचंद महतो, रौनक अली, धजेश्वर महतो, विकास कुमार सिंह, हेमा कुमारी, भारत महतो, मनोज कुमार करमाली, जहांगीर अशरफ, इशरत बानो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...