रामगढ़, मई 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को वट सावित्री व्रत की पूजा धूमधाम से की गई। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर अपने सुहाग के कल्याण व रक्षा की कामना की। रंग बिरंगे नई साड़ियों में सजी महिलाओं ने पूजा के बाद सदा सुहागिन रहने की मनोकामना की। पूजा को लेकर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ अपने गांव के आस पास के विभिन्न बरगद पेड़ के नीचे जुटने लगा थी। विधायक ममता देवी ने अपने गोला स्थित आवास के पास वट सावित्री की पूजा कर अपने पति की दिर्घायु की कामना की। पुरोहितों ने महिलाओं को वट वृक्ष का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार से कराया। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा की गई। पुजारी ने बताया कि वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। पूजा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.