रामगढ़, फरवरी 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला सहित सोसोकलां, पुरबडीह व अन्य गांवों में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती सादगी, श्रद्धा, भक्ति व सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई। इस दौरान समाज के लोगों ने संत रैदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर अतिथियों ने संत रविदास के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधारक विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास भक्ति आंदोलन के महान संत, कवि और समाज सुधारक थे। उन्होंने जाति-भेद, छुआछूत और सामाजिक असमानता के विरुद्ध अपने विचारों से जन-जागरण का कार्य किया। उन्होंने प्रेम, सत्य, कर्म और मानवता को ईश्वर प्राप्ति का सच्चा मार्ग बताया। उनका प्रसिद्ध विचार ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, यह आज ...