रामगढ़, जनवरी 31 -- गोला, निज प्रतिनिधि। चोकाद पंचायत के डुंडीगाछी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सहायिका चयन को लेकर गुरुवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें सीडीपीओ, पर्यवेक्षिका, मुखिया रूपा देवी, मुखिया जाकिर अख्तर, पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन महतो, प्रधानाध्यापक कुलेश्वर राम की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया संपन्न हुआ। सहायिका पद के लिए कुल चार महिलाएं सुगन देवी, संगीता देवी, मूर्ति देवी व अंजली देवी ने आवेदन जमा किया। शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच व सर्वाधिक अंक के आधार पर सुगन देवी का चयन सहायिका के रुप में किया गया। अंत में चयन समिति के सदस्यों ने नवचयनित सहायिका को चयन से संबंधित औपबंधिक प्रमाण पत्र दिया गया। सीडीपीओ ने बताया कि चयन से संबंधित दस्तावेज जिला को भेज दिया जाएगा। मौके पर बलू मुंडा, कुलेश्वर महतो, भैरव मुंडा, नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.