रामगढ़, मई 20 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा थाना क्षेत्र की उपरबरगा पंचायत के औंराडीह गांव निवासी बंधु बेदिया 40 वर्ष को सोमवार 11 बजे रात के करीब एक विषैले सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है। सूचना पर पीड़ित के घर पहुंचे मुखिया जीतलाल टुडू ने परिजनों के सहयोग से उसे तुरंत सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि रात में खाना खाने के बाद वे बिस्तर में सो गए। कंधा में जलन महसुस होने पर नींद खुल गई। लाइट जलाकर देखा तो सांप पर नजर पड़ी। इसके बाद उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि विषैले सर्प ने बिस्तर पर चढ़ कर सांप ने उसके कंधा के नीचे काट लिया था। मुखिया ने बताया कि बंधु को रिम्स इलाज चल रहा है। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.