रामगढ़, जनवरी 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला अग्रवाल टोला स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को शहर के शिवालय मंदिर और धर्मशाला के सुंदरीकरण को लेकर पुजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पूजा में शामिल होकर पूजा का विधावत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचे थाना प्रभारी को महावीर मंडल समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल ने माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। थाना प्रभारी ने कहा कि यहां श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से मंदिर व धर्मशाला के जीर्णोद्धार की बाट जोह रहे थे। अब इस मंदिर व धर्मशाला का कायाकल्प होगा। सुंदरीकरण के बाद मंदिर बेहद भव्य और मनमोहक दिखेगा। थाना प्रभारी ने समिति को सहयोग राशि भी प्रदान किया। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर महावीर म...