रामगढ़, सितम्बर 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के हुप्पू गांव में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुखिया प्यारे लाल महतो के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को शांति का संदेश दिया गया। मुखिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पूरी दूनिया में शांति व अहिंसा को बढ़ावा देना है। पूरे विश्व में आज के दिन विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से शांति का संदेश फैलाया जाता है। इसे हिंसा के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक भी माना जाता है। यह दिन शांति की प्राप्ति के लिए सामूहिक प्रयासों का महत्व बताता है। इसमें दुर्योधन महतो, योगेंद्र महतो, नारायण मुंडा, बाल गोविंद राम करमाली, धनंजय भट्टाचार्य, ननकू महतो, शीला देवी सहित दर्जनों महिला पु...