रामगढ़, जून 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की शाम हल्की बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। वहीं वज्रपात से एक सुखी पेड़ में आग लग गई। यह घटना मगनपुर पंचायत के महलीडीह गांव की है। गांव की सुरती देवी पति शिवचरण महतो अपने खेत में लगे मकई फसल में खाद डाल रही थी। इसी दौरान हल्की बारिश के बीच वज्रपात की घटना हुई। जिसकी चपेट में आने से महिला घायल हो गई। महिला का इलाज स्थानीय चिकित्सकों से करवाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.