रामगढ़, जून 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के कोचला टांड़ कुम्हरदगा में शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे वज्रपात की चपेट में आने से सरुबाला देवी पति फागु महतो 36 वर्ष की मौत हो गई। घटना के बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सरुबाला किसी काम से अपने खेत की ओर गई थी। इसी बीच अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश शुरु हो गई तो महिला बारिश से बचने के लिए पास के एक आम पेड़ के नीचे चली गई। इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला के शव को थाना में रखा गया है। शनिवार को सदर अस्पताल रामगढ़ में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.