लखीमपुरखीरी, जनवरी 19 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नगर में वंदे मातरम् समिति द्वारा संचालित अभियान का शनिवार को पहले दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष अनिकेत अवस्थी और सक्रिय सदस्य हर्ष भारद्वाज ने नगर के पांच प्रमुख विद्यालयों का दौरा किया और विद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए वंदे मातरम् के नियमित पाठन के लिए समर्थन प्राप्त किया। सरस्वती विद्या निकेतन के कौशल किशोर मिश्रा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार कनौजिया, श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी के प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा, चिल्ड्रंस एकेडमी के मोहित पाठक, गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर पूनम वर्मा व जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनुरोध चित्रा ने कहा सभी विद्यालयों में वंदे मातरम् नियमित होना चाहिए, इससे विद्यार्थियों ...