लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- लखीमपुर। गोला में मोहम्मदी रोड पर फ्लाईओवर बनेगा। इससे आवागमन में आसानी होगी। लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यहां फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव एनएच ने शासन को भेजा था। इस फ्लाईओवर के लिए शासन में पैरवी की। इसके बाद फ्लाई ओवर की स्वीकृति मिल गई है। फ्लाईओवर निर्माण के लिए एनएच टेंडर प्रक्रिया शुरू कर रहा है जिससे जल्द ही निर्माण शुरू हो सके। गोला में मोहम्मदी रोड पर पड़ने वाले चौराहे पर अक्सर जाम लगा रहता है। वाहन चालक काफी देर तक यहां जाम में फंसे रहते हैं। इस समस्या के निजात के लिए यहां फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। अधिशासी अभियंता एनएच शुभ नरायन ने बताया कि फ्लाईओवर की स्वीकृति मिल गई है। यहां करीब 1980 मीटर का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर बन जाने से गोला से मोहम्मदी जाने वाले वाहन चालकों को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.