रामगढ़, अगस्त 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला सहित उउवि सोसोकलां व अन्य कई स्कूलों में अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को खेल के महत्व को बताया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर खेलों के महत्व और स्वस्थ जीवन शैली को लेकर जागरूकता फैलाई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने मेजर ध्यानचंद अमर रहें, खेलेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया आदि नारे लगाए। जिससे पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिक्षकों ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जयंती पर विद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इस तरह की गतिविधियां बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.