रामगढ़, फरवरी 13 -- गोला, निज प्रतिनिधि। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गोला शाखा की ओर शुक्रवार को द्वारिका पैलेस में मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को त्वरित ऋण स्वीकृति प्रदान करना है। इसमें शामिल किसानों व जीविका दीदी को कृषि ऋण, केसीसी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन सहित अन्य कृषि आधारित योजनाओं के बारे जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं का लाभ सुलभ ढंग से लोगों को कैसे मिल सके, इसकी भी जानकारी दी गई। मौके पर जीविका दीदी व किसानों के बीच अस्सी लाख रुपए का ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। जिप सदस्य सरस्वती देवी ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण भारत के विकास का मजबूत स्तंभ रहा है। कैंप के माध्यम से किसानों को समय पर और सरल कृषि ऋण उपलब्ध कराना, केसीसी, फसल ऋण और कृषि से जुड़े सहायक व्यवसायों क...