रामगढ़, सितम्बर 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के रकुवा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने शुक्रवार को पौधरोपण अभियान सह पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया। उन्होंने सैकड़ों फलदार पौधे लगाकर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को हरियाली का संदेश दिया। मुखिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। एक पेड़ सौ पुत्र के समान है। उन्होंने प्रत्येक पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों से अपने नाम का एक एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। मुखिया ने कहा कि पूरे पंचायत में मनरेगा योजना के तहत सैकड़ों पौधे लगाए जाएंगे। मौके पर पूर्व मुखिया सुरेश कुमार रजक, पंसस विक्रम भोगता, रोजगार सेवक बालेश्वर महतो, नंदकिशोर महतो, सुनिल महतो, रामेश्वर गंझु, बोधीनाथ सोरेन, प्रमेश्वर महतो, प्रकाश सिंह, छुटू व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.