लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- लखीमपुर। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र छोटी काशी गोला के शिव मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं और कतारबद्ध दर्शन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर परिसर में मालियों के बैठने के लिए तख्त डाले गए हैं, ताकि आवागमन में बाधा न उत्पन्न हो और श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े। इस बार तीर्थ स्थल पर पर्याप्त जल न होने के कारण एहतियातन तीर्थ जाने का मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। वहीं नीलकंठ मैदान में पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.