रामगढ़, दिसम्बर 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। भाजपा गोला मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र साहू का मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसे लेकर गोला मेन रोड स्थित मां छिन्नमस्तिका लॉज में मुखिया सुनीता देवी के पति कुम्हरदगा शक्ति केन्द्र के अध्यक्ष सचिन कुमार की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर उनका अभिनंदन किया व नारेबाजी कर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से उत्साहित जितेंद्र साहू ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारी के लिए एकजुट होकर काम करने की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.