रामगढ़, फरवरी 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। महाशवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने सोमवार को गोला में भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान रथ पर सवार लक्ष्मी नारायण की मनोरम झांकी निकाली गई। इसमें दर्जनों महिलाएं हाथों में झंडा लिए हुए रथ के आगे आगे सिर पर कलश लिए कतारबद्ध शामिल थी। गोला डभातु स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यालय से शुरु हुई शोभा यात्रा डीवीसी चौक, रजरप्पा मोड़, थाना होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। संस्थान की बीके कल्याणी बहन ने महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अध्यात्म का लक्ष्य आत्मा का कल्याण करना है। शिवरात्रि आत्मा परमात्मा के संबंध को स्मरण करने और दिव्य अवतरण की स्मृति दिलाने वाला त्योहार है। कल्याणी बहन ने कहा जहां सत्य ज्ञान है, वहां पवित्रता है। वर्तमान समय कलियुग का अंतिम चरण चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.