रामगढ़, जनवरी 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के कामता स्थित बीएमएल फैक्ट्री प्रबंधक श्रम कानूनों का उल्लंघन कर वृद्धों से जोखिम भरा काम करवा रहा है। यह गंभीर मुद्दा मानवाधिकारों का हनन और फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों की अनदेखी को दर्शाता है। कई वृद्ध ऐसे हैं जो ठीक से चल फिर नहीं सकते मगर प्रतिदिन ड्यूटी करने फैक्ट्री पहुंच कर जोखिम भरा काम करने को मजबूर हैं। जिससे वृद्ध श्रमिकों को चोट लगने या उनकी जान जाने का खतरा हमेशा बना रहता है। ऐसी स्थिति में स्थानीय प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर इन वृद्ध श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। लेकन इस मामले में स्थानीय प्रशासन अनजान बना हुआ है। फैक्ट्री प्रबंधन जोखिम भरे कार्य में लगे वृद्ध मजदूरों की सुरक्षा के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहा है। बु...