गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद गोला में थाने के समीप संचालित एक बिना पंजीकृत प्रसव केंद्र में 28 वर्षीय गर्भवती की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि, नवजात सुरक्षित है। महिला की मौत के बाद प्रसव केंद्र पर ताला बंद है और वहां के संचालक तथा कर्मचारी फरार हैं। इस मामले में परिजनों से समझौते के प्रयास की भी चर्चा है। घटना से जुड़ी एक तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। उधर पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं मृतका की बड़ी बहन ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम खिरकिटा दीगर निवासी महिला को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गोला थाने के पास स्थित एक प्रसव केंद्र पर ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.