रामगढ़, फरवरी 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। उपायुक्त फैज अक अहमद मुमता के निर्देश पर बुधवार को खान निरीक्षक के नेतृत्व में बरलंगा थाना क्षेत्र के मवि चोकड़बेड़ा में स्थानीय पुलिस के सहयोग से विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस और खनन विभाग ने बिना वैध चालान के बालू ढो रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। वहीं पूरे जिले में बड़े पैमाने पर छापामारी कर दर्जनों वाहनों को अवैध खनन व परिवहन के आरोप में पकड़ा गया है। पकड़े गए बालू लदे ट्रैक्टर पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। खान निरीक्षक ने बताया कि जब्त बालू लदे लाल रंग की महिन्द्रा ट्रैक्टर की जांच के क्रम में ट्रैक्टर में लदे बालू खनिज से संबंधित परिवहन चालान प्रस्तुत नह...