रामगढ़, जनवरी 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय परिसर से मंगलवार को प्रमुख गीता देवी, बीडीओ सुधा वर्मा, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार व उपप्रमुख अजय ओझा ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे जिले में बाल विवाह मुक्ति अभियान अग्रगति संस्था से संचालित है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध जागरूकता फैलाना व बच्चों के अधिकारों के प्रति आमजन को संवेदनशील बनाना है। बीडीओ ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक व शैक्षणिक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। इसे प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से समाप्त किया जा सकता है। प्रमुख ने अभिभावकों और महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाएं और बच्चों को शिक्षा से जोड़ें। थाना प्रभारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.