रामगढ़, जनवरी 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर हेतमपुर स्थित वनांचल कॉनकास्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बुधवार देर रात मजदूरों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद मारपीट व धक्का मुक्की में हुप्पू बयांग निवासी मजदूर रोबीन महतो घायल हो गया। मजदूर के सिर पर गंभीर चोट आई है। अन्य मजदूरों के सहयोग से उसे गोला के एक नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया कि काम के दौरान अत्यधिक शराब पीकर हंगामा मचाने को लेकर कुछ मजदूरों के बीच बेवजह विवाद शुरू हो गया था। बहस बढ़ने के बाद धक्का मुक्की में रोबिन गिर गया। जिससे उसके सिर पर चोट लगी है। साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल इलाज करवा कर घर पहुंचा दिया। इस मामले को लेकर प्लांट परिसर में गुरुवार को जेएलकेएम, आजसू व अन्य लोगों की मौजूदगी में फैक्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.