रामगढ़, दिसम्बर 13 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के बरियातु पंचायत के टोनागातू स्थित खेल मैदान में शनिवार को एसएफसी क्लब की ओर से स्व कांशीनाथ महतो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला डुमरिया टोला बनाम माथागोड़ा दुलमी के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन आइपीएम प्लांट के सीएसआर मैनेजर नितिन मुखर्जी, शैलेश सिन्हा, पंस सदस्य लालदेव महतो, आयोजक विनोद बिहारी महतो, विमलेश कुमार महतो ने किया। यहां खेले गए रोमांचक मुकाबले में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अंतिम समय तक दोनों टीम के खिलाड़ी गोल दागने में नाकाम रहे और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। आयोजन समिति के निर्णय पर पेनाल्टी शूटआउट कराया गया। जिसमें डुमरिया टोला ने प्रतिद्वंदी माथा गोड़ा को दो गोल से पराजित क...