रामगढ़, जनवरी 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के चोकाद गांव निवासी देवनारायण महतो के पुआल के मचान पर सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। जिससे मचान का सारा पुआल जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि मचान में रखे पुआल से आग की लपट देखकर आनन फानन में पहुंचे और आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया गया। लेकिन प्रयाप्त साधन नहीं रहने के कारण पुआल जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। पुआल घर के पालतू पशुओं के लिए रखा गया था। इसके जल जाने से मवेशियों के समक्ष चारा की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी से मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...