रामगढ़, फरवरी 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पुरबडीह पोहा बगीचा स्थित श्री श्री राधा कृष्ण हरि मंदिर परिसर में सोमवार को पांच दिवसीय अखंड कीर्तन आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की बैठक सूरज नाथ महतो की अध्यक्षता हुई। यज्ञ के दौरान अखंड कीर्तन, प्रवचन, जागरण सहित भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सर्वसम्मति से कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें राधा विनोद प्रजापति पुनः अध्यक्ष पद पर चुने गए। जबकि सचिन राम रविदास सचिव, नीलकमल सूर्यनारायण व संजीत महतो उपाध्यक्ष समेत मुख्य संरक्षक अशोक कुमार उपाध्याय, कामेश्वर महतो, नित्यानंद महतो, दीप नारायण महतो, जगन्नाथ महतो, सत्येन्द्र महतो, पर्वत राम, विकी कुशवाह, उपसचिव पंकज महतो, अनुप कुमार, कोषाध्‍यक्ष तीरथ नाथ महतो, श्रीकांत मोहली, उप कोषाध्यक्ष कोलेश्वर महतो, कैलाश महतो, सत्रजीत महतो, दीप...