रामगढ़, दिसम्बर 1 -- गोला,निज प्रतिनिधि। गोला के सोसोकलां कर्बला चौक स्थित नुरी मस्जिद छत की ढलाई में सैकड़ों अकीदतमंद ने श्रमदान किया। ढलाई का काम दोपहर दो बजे रात तक चला। इस अवसर पर आयोजित अजमते बैतुल्लाह कांफ्रेंस में एदारा शरीया के सदर मौलाना हबीब आलम रिजवी ने मौजूद लोगों को जोश दिलाते हुए कहा कि जिसने इस दूनिया में अल्लाह का घर बनाया, उसके लिए अल्लाह जन्नत में घर बनाएगा। मस्जिद की खुराक नमाजी होते हैं, हम सभी को नमाज का एहतमाम करना चाहिए। मुफ्ती फहीमुद्दीन मिस्बाही ने कहा कि इस्लाम मजहब शांति का मजहब है और नमाज नबी सल्ल अल्लाहो अलैहे सल्लम के आंखों की ठंडक है। लोगों को बिना किसी हिला बहाना के नमाज पढ़ना चाहिए। जलसा में शायरे इस्लाम ने एक से बढ़कर एक नातिया कलाम पेश कर दिन भर शमा बांधे रखा। जलसे का शुरुआत हाफिज व कारी यूसुफ यूसुफ रजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.