रामगढ़, अक्टूबर 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की सर्वत्र धुम मची है। व्रती महिलाएं रविवार को दिन भर खरना की तैयारियों में जुटी रहीं। शाम को व्रती महिलाओं ने मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ से बना खीर बनाई। इस दौरान व्रतियों ने छठी मइया की पूजा अर्चना कर उन्हें भोग लगाया। देर शाम को खरना ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। परिजनों ने भी खरना का प्रसाद ग्रहण किया। व्रती महिलाएं भगवान भास्कर को अर्घ्य के सूप समर्पित करने की तैयारी पूरी कर ली है। व्रती महिलाएं और पुरुष सोमवार को अस्ताचल भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित करेंगी। मंगलवार की सुबह उगते भास्कर को अर्घ्य देने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगी। इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा। इधर छठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.