रामगढ़, जनवरी 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डाक-बंगला परिसर स्थित गर्टस कार्यालय में रविवार को झारखंड राज्य के निर्माता स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन ज़िप सदस्य रेखा सोरेन व झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। गुरुजी के 4 अगस्त 2025 को निधन के बाद उनकी पहली जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा स्व सोरेन तेरा नाम रहेगा आदि नारे जमकर लगाए गए। कई वक्ताओं ने उनके जीवन के संघर्ष का वर्णन करते हुए कहा स्व सोरेन के राजनीतिक कार्यकाल में कई बार उतार चढ़ाव आया। इसके बाद भी झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया सतीश कुमार मुर्मू ने कहा कि शिबू सोरेन अब भले ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.