रामगढ़, दिसम्बर 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के हुप्पू पंचायत के केनके स्थित दिव्यांग नेत्रहीन आवासीय विद्यालय का दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बीडीओ डॉ सुधा वर्मा, जिप सदस्य सरस्वती कुमारी, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, मुखिया प्यारेलाल महतो, आईटीआई कॉलेज प्रभारी चंदन कुमार महतो उपस्थित हुए। अतिथियों ने कहा कि इंसान को खुशी तब मिलती है जब वह किसी गरीब या विकलांग बच्चों के साथ समय देते हुए खुशियां बांटता है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस अवसर पर बीडीओ ने दिव्यांगो को जरुरी सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जिप सदस्य ने दिव्यांगो के हर मुसीबत में साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया। थाना प्रभारी ने विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं को ड्रेस उपलब्ध कराने का अश्वासन दिया। मुखिया ने पंचायत फंड से विद...